बांसवाड़ा: शहर के सेंट्रल जेल के पीछे हुई सनसनीखेज वारदात, पिता ने कुल्हाड़ी से बेटी और नवासे पर किया हमला, 3 साल के मासूम की मौत
शहर के सेंट्रल जेल के पीछे गुरुवार रात 8:30 बजे उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक पिता ने अपनी बेटी और तीन वर्षीय नवासे पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। इस वीभत्स घटना में मासूम असलन (3 वर्षीय) पुत्र अरबाज खान निवासी कुशलगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मृतक असलन की 27 वर्षीय मां काजल पत्नी अरबाज खान गंभीर रूप से घायल है, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।