ऊंचाहार: मदारीगंज मोड़ पर दो बाइकों की भिड़ंत में युवक घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के मदारीगंज मोड़ पर रविवार की दोपहर, दो बाइकों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई, घटना में बाइक सवार अनुज जायसवाल निवासी पट्टी रहस कैथवल सड़क पर गिरकर गम्भीर रुप से घायल हो गया, स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।वो गैस एजेंसी से घर लौट रहा था।