गोमिया: एसपी बोकारो नाथू सिंह मीना का बेरमो में औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश
Gumia, Bokaro | Jun 17, 2026 बेरमो पुलिस अधीक्षक बोकारो नाथू सिंह मीना ने मंगलवार को बेरमो अनुमंडल के तेनुघाट ओपी, तेनुघाट कोर्ट और गोमिया थाना का औचक निरीक्षण किया। समय लगभग साढ़े चार बजे बताया गया कि निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना के सभी पदाधिकारियों के साथ लंबित कांडों की समीक्षा की और गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान कर शीघ्र निष्पादन पर जोर दिया।