मेदिनीनगर (डालटनगंज): शीघ्र शुरू होगा पलामू किला का जीर्णोद्धार, 50 से 60 करोड़ होंगे खर्च: मंत्री राधाकृष्ण किशोर
पलामू किला का जीर्णोद्धार कार्य को अतिशीघ्र प्रारम्भ कराने के लिए वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र सिंह ने शनिवार दोपहर 1 बजे पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से उनके रांची स्थित सरकारी आवास स्थित कार्यालय में मुलाकात की। पर्यटन मंत्री ने पलामू किला के जीर्णोद्धार के लिए तैयार की जा रही योजना का “पावरपॉइंट प्रस्तुतिकरण” दिखलाया।