बलौदाबाज़ार: बलौदाबाजार जिले में नहर से तालाबों में जलभराव शुरू, निस्तारी की समस्या होगी दूर, 319 तालाबों में से 21 में जलभराव पूर्ण
बलौदाबाजार, 13 अप्रैल 2026/ शाम 5 बजे जानकारी अनुसार ग्रीष्म ऋतु में तालाबों में पानी क़ी कमी के कारण ग्रामीणों को निस्तारी क़ी समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा महानदी जलाशय परियोजना के नहर के माध्यम से तालाबों को भरा जा रहा है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों द्वारा तालाबों में पानी भरने के कार्य क़ी निगरानी क़ी जा रही ह