सरदारशहर के गणेशारामजी की बाड़ी में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन कथाव्यास पण्डित पंकज दाधीच ने कथा का रसपान कराया। कथावाचक ने कहा कि सर्वेश्वर भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रज में अनेकानेक बाल लीलाएं कीं, जो वात्सल्य भाव के उपासकों के चित्त को अनायास ही आकर्षित करती हैं। जो भक्तों के पापों का हरण कर लेते हैं, वही हरि हैं। कथा व्यास ने कहा कि नंदालय