टाटगढ़: अचानक बदला मौसम, तेज बारिश और ओलावृष्टि से खेतों में आई रौनक, कई जगह मची अफरा-तफरी
Tatgarh, Ajmer | Apr 29, 2026 टॉडगढ़। जवाजा क्षेत्र में बुधवार रात करीब 8 बजे अचानक मौसम ने करवट लेते हुए तेज बारिश और ओलावृष्टि के रूप में दस्तक दी। दिनभर की गर्मी और उमस से परेशान लोगों को जहां इस बारिश से राहत मिली, वहीं अचानक गिरे ओलों ने कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल भी पैदा कर दिया। बारिश शुरू होते ही खेत-खलिहानों में जैसे नई जान आ गई। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों