सीतामऊ: मंदसौर ग्राम भूखी में बनेगी 1000 कैदियों की आधुनिक जेल
मंदसौर जिले में 132.67 करोड़ रुपये की लागत से 1000 कैदियों की क्षमता वाली अत्याधुनिक जिला जेल का निर्माण किया जाएगा। ग्राम भूकी में 15.85 हेक्टेयर भूमि पर बनने वाली इस जेल में अस्पताल, प्रशिक्षण भवन, ऑडिटोरियम, वर्कशॉप, खुली जेल और वॉच टावर जैसी सुविधाएं होंगी,परियोजना को अंतिम स्वीकृति मिल चुकी है। इससे जेल व्यवस्थाएं बेहतर होंगी और वर्तमान जेल का दबाव कम ह