गोरखपुर: नेपाल से आए प्रतिनिधिमंडल ने नेपाल भारत मैत्री बस सेवा शुरू करने के लिए RM रोडवेज कार्यालय पहुंचे सौंपा ज्ञापन
नेपाल भारत मैत्री बस सेवा को एक बार फिर बहाल करने के लिए नेपाल से आए प्रतिनिधिमंडल ने रीजनल मैनेजर रोडवेज को ज्ञापन सौंपा।इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व स्वयंभू मंजू श्री यातायात प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष छीरिंग शेरपा के द्वारा किया गया। ज्ञापन के जरिए से मांग किया गया कि अब इस बस सेवा को अयोध्या से काठमांडू तक कर दिया जाए।