सतना व मैहर जिले मे आगामी 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा के सुचारू एवं सफल संचालन को सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शैलेंद्र सिंह ने की।इस अहम बैठक मे उचेहरा SDM सुमेश दुवेदी व जिले के अन्य अधिकारी रहे मौजूद।