तारानगर: बुचावास बस स्टैंड पर मिष्ठान भंडार में लगी भीषण आग, लाखों का सामान राख, फिज, कूलर, फर्नीचर और नकदी जलकर हुआ खाक
बुचावास गांव के बस स्टैंड पर स्थित बालाजी मिष्ठान भंडार में अचानक भीषण आग लग गई।आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया और देखते-देखते पूरी दुकान को चपेट में ले लिया। दमकल व ग्रामीणों ने बुझाई आगआग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े।सूचना पर तारानगर पुलिस और नगरपालिका की दमकल टीम भी तुरंत पहुंची। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया।