शाहबाद: हाई वोल्टेज करंट से लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान
Shahbad, Baran | May 2, 2026 जानकारी शनिवार दोपहर 12 बजे मिली समरानियां क्षेत्र के ढिकवानी गांव में ट्रांसफॉर्मर का तार टूटने से घर में हाई वोल्टेज करंट फैल गया, जिससे भीषण आग लग गई। आग में 9 ट्रॉली चारा, 15 क्विंटल गेहूं और टीवी, फ्रिज, कूलर सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गए। घटना के समय गांव में सामूहिक विवाह कार्यक्रम चल रहा था, जिससे अफरा-तफरी मच गई।