सफीपुर: रामसिंह खेड़ा गांव में युवक को पीटा, आरोपियों पर पुलिस कार्रवाई न होने से आहत युवक ने निगला जहरीला पदार्थ व हालत गंभीर
Safipur, Unnao | Mar 30, 2024 रामसिंह खेड़ा गांव निवासी विजय पुत्र ठाकुर प्रसाद बीते दिन अपने दोस्त के साथ पोलेखेड़ा होली खेलने गया हुआ था। पुरानी रंजिश के चलते पोलेखेडा गांव के रहने वाले राजा, राकेश, भोला, नीरज ने मिलकर बेरहमी से उसे पीट दिया था। युवक के सिर में गंभीर चोट लगने से कई दिन युवक सीएचसी में भर्ती था। पीड़ित युवक ने थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया लेकिन कार्रवाई न होने से आहत युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।