सफीपुर: सबलगढ़ी गांव के पास डीसीएम ने टेम्पो में मारी टक्कर, हादसे में 8 लोग हुए घायल
Safipur, Unnao | Mar 30, 2024 बेहटा मुजवर थाना क्षेत्र सादिकपुर गांव निवासी संदीप की पत्नी मोनी, बेटा अंकुश, बेटी अनामिका व भाई बिरेंद्र सहित आठ लोग टेंपो में सवार थे।वह तकिया चौराहे से टेम्पो में बैठकर ससुराल जा रहे थे। रास्ते में सबलगढ़ी गांव के पास डीसीएम ने टेंपो में टक्कर मार दी, जिससे टेम्पो अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। आस-पास के लोगों ने लोगों ने चीख पुकार सुन रेस्क्यू किया।