नवसृजित चांदगोठी पंचायत समिति एवं इस क्षेत्र में नव-सृजित पंचायतों के लिए चांदगोठी में धन्यवाद सभा के भव्य कार्यक्रम का आयोजन शनिवार 27 दिसंबर 2025 को किया जायेगा। भाजपा जिला मंत्री संदीप काजला ने बताया कि धन्यवाद सभा एवं भव्य कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़, लोकसभा प्रत्याशी पदमभूषण देवेंद्र झाझडिया सहित अन्य पदाधिकारी शिरकत करेंगे।