एटा में कोर्ट से तारीख कर लौट रहे साले-बहनोई पर आधा दर्जन लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने कासगंज रोड गुरुकुल के पास रास्ता रोककर बुधवार शाम करीब ईंट, पत्थर और सरिया से वार किए। इस घटना में दोनों बाइक सवार घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।घायलों की पहचान 30 वर्षीय डिप्टी उर्फ डोरी लाल,विचित्त वीर निवासीगढ़ थाना मारहरा क्षेत्र बताये गए।