रहमत, बरकत और मगफिरत के पवित्र माह रमजान के दूसरे जुमे पर बिसौली नगर की मस्जिदों में अकीदतमंदों ने पूरी श्रद्धा और अनुशासन के साथ नमाज अदा की। नमाज के बाद देश में अमन-शांति, तरक्की और खुशहाली के लिए खास दुआएं मांगी गईं। रमजान के दूसरे जुमे को लेकर मुस्लिम समाज में विशेष उत्साह देखने को मिला। अकीदतमंद सुबह से ही नमाज की तैयारियों में जुट गए।