नरकटियागंज और मुजफ्फरपुर रेल खंड के जीवधारा स्टेशन के पास ट्रैक मशीन के बेपटरी होने के कारण तीन ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। जबकि दो एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट चार्ट डायवर्ट कर दिया गया है। इसके कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है।