मथुरा: जानलेवा हमले के आरोपी क्रॉस केस के लिए रच रहे झूठी कहानी
जानलेवा हमले के आरोपी क्रॉस केस के लिए रच रहे झूठी कहानी मथुरा के जैत थाने से चंद दूरी पर हथियारबंद गुंडों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। इस वारदात का लाइव वीडियो भी सामने आया है। लेकिन कहानी में ट्विस्ट अब आया है पीड़ित सुशील कुमार का आरोप है कि मुख्य हमलावर दयाल चंद और रवि अब खुद को बचाने के लिए क्रॉस केस दर्ज कराने के लिए एक नया पैंतरा अपना रहे हैं।