कटोरिया: चैती दुर्गा पूजा की दशमी पर कटोरिया में मेला देखने उमड़ी भीड़
Katoria, Banka | Mar 28, 2026 कटोरिया प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित चैती दुर्गा पूजा आयोजन स्थल पर शनिवार देर शाम को दसवीं के मेला के मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान लोगों ने जमकर मेला का आनंद लिया। खास करके बच्चे मेला को लेकर काफी उत्साहित थे। देर शाम करीब 8:45 तक मेला देखने लोगों की भीड़ जुटती रही।