गुठनी: तेनुआ गांव से 14 वर्षीय किशोर लापता, परिजन परेशान
Guthani, Siwan | Nov 2, 2025 गुठनी प्रखंड के तेनुआ गाँव से अचानक एक 14 वर्षिय किशोर लापता हो गया है।जिसके कारण परिजन परेशान है।वहीं रविवार की सुबह 11 बजे तक किशोर का सुराग नही मिल पाया है।लापता किशोर की पहचान गुठनी थाना क्षेत्र के सेलौर गांव निवासी दयाशंकर राम का पुत्र सुमंत कुमार राम के रूप में हुई है।ज्ञात हो कि किशोर 01 नवंबर को पढ़ने के लिए आदर्श मध्य विद्यालय गुठनी में गया था।