झांसी: खुशीपुरा स्थित परचूनी की दुकान पर बेची जा रही है देसी शराब, वीडियो आया सामने
Jhansi, Jhansi | Mar 17, 2024 नवाबाद थाना क्षेत्र के खुशीपुरा स्थित एक परचूनी की दुकान पर खुलेआम देसी शराब बेची जा रही है,जिसका वीडियो रविवार को सामने आया है। शिकायतकर्ता भरत ने बताया कि उसके घर के बगल में ही परचूनी की दुकान है और उसी परचूनी की दुकान में खुलेआम देसी शराब सुबह 6 से 10 तक और रात 10 बजे से पूरी रात देसी शराब बेची जा रही है। भरत ने बताया कि इसकी शिकायत भी कई बार कर चुका है।