धरहरा प्रखंड के भालर–लालखां मुख्य मार्ग पर स्थित पुलिया शुक्रवार के दोपहर लगभग 12 बजे अचानक धंस गई, जिससे इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। पुलिया धंसने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बताया कि इस पुलिया से रोजाना सैकड़ों लोग धरहरा, जमालपुर और मुंगेर की ओर आवाजाही करते हैं।