अयोध्या। कोतवाली कैंट क्षेत्र के सहादतगंज पेट्रोल पंप के पास शनिवार शाम 6:00 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब घर जा रहे युवक पर दबंगों ने हमला कर उसे बुरी तरह पीट दिया। घायल युवक इरफ़ान अपने गैराज से घर लौट रहा था। इसी दौरान पांच लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर उसे घेर लिया और दौड़ा-दौड़ाकर मारपीट की।