डुमरा: भूपभैरो प्लाई फैक्ट्री के समीप हेमंत हत्या मामले में मृतक का बाइक हुआ बरामद, पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया
भूपभैरो प्लाई फैक्ट्री के समीप सुरसंड थाना क्षेत्र के बूढ़ा पोखर वार्ड नंबर 12 निवासी हेमंत कुमार की गोली एवं चाकू मारकर हत्या करने मामले में पुलिस ने मृतक के बाइक को बरामद किया है। पुलिस ने 6 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।