कलान: गुटेटी उत्तर के धियरपूरा गांव में बेटी की शादी के लिए रखे डेढ़ लाख रुपये और जेवरात आग में जलकर राख, लाखों का हुआ नुकसान
गांव निवासी जगपाल पुत्र श्रीराम ने बताया कि उनकी बेटी पूनम की शादी होनी है। शादी की तैयारियों के लिए उन्होंने घर में करीब डेढ़ लाख रुपये नकद रखे थे। इसके अलावा पायल, बेसर सहित अन्य जेवरात भी रखे थे, जो आग की भेंट चढ़ गए