सहारनपुर: ईद-उल-अजहा पर शहर की सभी ईदगाहों व मस्जिदों में शांतिपूर्ण नमाज, ड्रोन निगरानी व अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
बकरीद (ईद-उल-अजहा) के अवसर पर गुरुवार सुबह 9:00 बजे जिले के कई प्रमुख ईदगाहों और मस्जिदों में अजान के बाद नमाज़ें शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गईं। शहर की मुख्य ईदगाह सहित सभी धार्मिक स्थलों पर पहले से ही कड़े और पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त किए गए थे, जिससे पूजा-अर्चना बिना किसी व्यवधान के सम्पन्न हुई।