श्योपुर: प्रेमसर में खेत से तार हटाने की बात पर दो पक्षों में मारपीट, देहात थाने में मामला दर्ज
श्योपुर। जिले के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम प्रेमसर में खेत से तार हटाने की बात को लेकर दो पक्षो में सोमवार की रात्रि 08 बजे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मामले में दोनो पक्षो की रिपोर्ट पर क्रॉस प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जानकारी आज मंगलवार को शाम 06 बजे दी है।