शाहजहांपुर: बहादुरगंज में न्यू यू शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के बहादुरगंज स्थित न्यू यू शोरूम में सोमवार को शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग लगते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के दुकानदारों ने तुरंत बिजली आपूर्ति बंद कराई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से शोरूम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।