मेरठ: मेरठ के कुराली गांव में सिलेंडर में लगी भीषण आग, घर का सारा सामान जलकर राख, प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार
मेरठ के जानी क्षेत्र के कुराली गांव में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब बच्चों के लिए चाय बनाते समय घरेलू गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा सारा कीमती घरेलू सामान जलकर राख हो गया।