रामसनेहीघाट तहसील अंतर्गत भिटरिया हैदरगढ़ मार्ग पर टडिया गांव के पास मधुमक्खियों के हमले से स्कूली छात्र सहित एक दर्जन लोग घायल अस्पताल में भर्ती। घटना आज गुरुवार की दोपहर करीब 3:00 बजे की है। वजीउद्दीन पुर निवासी नेहा और रुद्राक्ष पुत्री शिव प्रसाद विद्यालय से घर लौट रही थी तभी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया बचाने आए लोगों पर भी मधुमक्खियों ने हमला किया।