सिंगरौली: बरगवां पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से अवैध रेत परिवहन करते दो ट्रेक्टर ट्राली जप्त कर की कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुरैशी द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा एवं एसडीओपी के के पाण्डेय के मार्गदर्शन में बरगवां थाना प्रभारी निरीक्षक आर पी सिंह द्वारा अवैध रेत परिवहन करते ग्राम रमपुरवा तिराहा एवं बाधाडीह स्कूल के पास से दो ट्रेक्टर ट्राली जप्त कर कार्रवाई की गई है