सिंगरौली: पूर्व माध्यमिक विद्यालय हर्रहवा में विशेष मध्यान्ह भोजन में सम्मिलित राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने बच्चो के साथ खाई खीर पूड़ी
जिले के सभी प्राथमिक तथा माध्यमिक विद्यालयों में विशेष मध्यान्ह भोजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी प्रकार का विशेष मध्यान्ह भोजन का कार्यक्रम शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय हर्रहवा में आयोजित किया गया । विशेष मध्यान भोजन में राज्यमंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती राधा सिंह ने खीर पूड़ी का स्वाद लिया गया। विशेष मध्यान भोजन में सिंगरौली विधानसभा के विधायक राम निवास शाह, कलेक्टर एसपी सहित अन्य जन प्रतिनिधियो व अधिकारियों ने भी बच्चो के साथा खरी पूड़ी खाई।