सिंगरौली: भारत पर्व में बुंदेली गीतों और गुदुम बाजा की रही धूम, अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में कार्यक्रम का हुआ आयोजन
गणतंत्र दिवस की संध्या पर अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में भारत पर्व का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह,सिंगरौली विधानसभा के विधायक सिंगरौली राम निवास शाह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। देर रात चले इस समारोह में छतरपुर के प्रशिद्ध लोक कलाकार श्री बंन्द्री प्रसाद खरे द्वारा बुदेली लोकगीतो की प्रस्तुति दी। भारत पर्व में डडोरी के कलाकार श्री लेखपाल धुर्वे और उनके साथी गुदुम बाजा की प्रस्तुति देकर उपस्थित जन को मंत्रमुग्ध कर दिया गया।