भभुआ: भभुआ पुलिस ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट व फायरिंग के मामले में फरार आरोपित को किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Dec 19, 2025 एक व्यक्ति के साथ मारपीट व फायरिंग करने के मामले में भभुआ पुलिस ने फरार आरोपित को गिरफ्तार किया है। आज शुक्रवार को कार्यालय में 2 बजे प्रेसवार्ता करते हुए एसडीपीओ मनोरंजन भारती ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित भभुआ थाना क्षेत्र के बारे गांव निवासी किशन सिंह उर्फ आशुतोष कुमार बताया जाता है। जो 8 जुलाई 2023 को शिवपुर गांव के बाहर रतवार के पास मारपीट किया गया था।