जिला कलक्ट्रेट को बम से उड़ने की धमकी मिलने के मामले में सोमवार को दोपहर 3:00 बजे बीकानेर से बम निरोधक दस्ता हनुमानगढ़ पहुंचा। बम निरोधक दस्ते ने जिला न्यायालय परिसर,हनुमानगढ़ कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय की गहन तरीके से जांच की। जांच के दौरान तीनों परिसरों में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।