इंदौर: कलेक्टर कार्यालय में नगर निगम और यातायात विभाग के अधिकारियों के साथ ज़िला कलेक्टर ने की बैठक
Indore, Indore | Jun 21, 2024 इंदौर कलेक्टर ने आज नगर निगम और यातायात विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई। जिसमें दोनों ही विभागों को समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए। वहीं कलेक्टर ने कहा कि अगले 7 दिनों तक शहर की प्रमुख 15 सड़कों पर अनाउंसमेंट कर अतिक्रमण न करने की अपील की जाएगी। इसके बाद उन सड़को पर कार्रवाई होगी। साथ ही शहर के 15 प्रमुख चौराहों पर भी यातायात दबाव को कम किया जाएगा।