तालबेहट: हर्षपुर के पास हाइवे 44 पर दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल, जिला मेडिकल रेफर
तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के हर्षपुर गांव के पास हाईवे 44 पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें एक महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए उक्त मामले में बताया गया एक परिवार के चार और एक अन्य घायल हुआ जो की लागोन और बांसी के निवासी बताए गए हैं,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया है।