परसिया: कांग्रेस ने महंगाई, किसानों के मुद्दे, हार्मुज नरसंहार पर किया प्रदर्शन,19 जगह पर केंद्र राज्य सरकार के पुतले फूंके
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी परासिया , क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटियों ने शुक्रवार को 19 जगहों पर मध्यप्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की ख़राब नीतियों के विरोध में पुतला दहन किया। सभी जगहों पर केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों का विरोध किया गया। हार्मुज नरसंहार, किसानों के खिलाफ बनी नीतियों और महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस ने एक बजे से प्रदर्शन शुरू किया।