धार: महिला एवं बाल विकास विभाग ने जिला पंचायत सभाकक्ष में शौर्या दल के सदस्यों को दिया प्रशिक्षण
Dhar, Dhar | Oct 25, 2024 महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा धार में जिला पंचायत सभाकक्ष में जिले के शौर्या दल के सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण सत्र में प्रशिक्षु सदस्यों का स्वागत कर बताया कि शौर्या दल का उद्देश्य समाज में महिलाओ की गरिमा बनाये रखने, बच्चो एवं सामाजिक मुद्दों पर सर्वानुकूल राय बनाने में प्रभावी भुमिका है।