आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को लगभग 4 बजे दानापुर में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का नेतृत्व दानापुर एसडीएम दिव्य शक्ति और एसपी दानापुर शिवम धाकड़ ने किया। इस दौरान दानापुर थाना अध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में स्थानीय पुलिस बल और केंद्रीय अर्धसैनिक बल के जवान शामिल रहे।