लखीसराय: लखीसराय जिले के तेतरहट थाना क्षेत्र स्थित शरमा गाँव के समीप बाइक के टक्कर से 65 वर्षीय वृद्ध बुरी तरह जख्मी हो गये
लखीसराय जिले के तेतरहट थाना क्षेत्र स्थित शरमा गाँव के समीप बाइक के टक्कर से 65 वर्षीय वृद्ध बुरी तरह जख्मी हो गये. जिसे परिजनों के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां उपस्थित डॉक्टर के द्वारा जख्मी का इलाज किया गया.प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना में शरमा ग्राम निवासी रामबालक सिंह के 65 वर्षीय पुत्र रविंद्र सिंह जख्मी हो गये.