जगाधरी: ससौली रोड स्थित एक फैक्ट्री से चोरी हुई 6 बिजली की मोटर, फ्रिज सहित अन्य सामान, मामला दर्ज
सागीर मोहम्मद ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी ससौली रोड के ऊपर एक फैक्ट्री है। ऐसे में रात के समय कर उसकी फैक्ट्री से 6 बिजली की मोटर फ्रिज और अन्य सामान चोरी कर अपने साथ ले गया। जिसकी सूचना उसने पुलिस को दी है पुलिस ने फिलहाल अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई को शुरू किया है।