जगाधरी: यमुनानगर की रामपुर चौकी पुलिस ने तेजली स्टेडियम के पास से एक युवक को स्मैक के साथ किया गिरफ्तार।
रामपुरा पुलिस चौकी के इंचार्ज प्रवीण कुमार ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी और इसी के आधार पर तेजली स्टेडियम के पास से एक आजाद नगर के रहने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इससे 10 ग्राम् स्मैक बरामद हुई है । आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश कर न्यायक हिरासत भेज दिया गया है।