सांगानेर: मौसम केंद्र जयपुर ने राजस्थान के 12 जिलों में बारिश और 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी का अलर्ट जारी किया
राजस्थान में आज से गर्मी और लू से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तर-पूर्वी जिलों में तेज अंधड़ चलने के बारिश, ओलावृष्टि होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ये सिस्टम 1 जून तक एक्टिव रहेगा। वही मौसम केंद्र जयपुर के निर्देशक राधेश्याम शर्मा ने आज 12 जिलों में बारिश हो सकती है। यहां (60 से 70KM तक की स्पीड) से आंधी का भी अलर्ट जारी किया है।