अरनोद कस्बे की नई आबादी क्षेत्र में एक गाय के लम्पी वायरस से ग्रसित होने की सूचना मिलने पर युवा टीम अरनोद ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत उपचार की व्यवस्था कराई। समय पर इलाज मिलने से गाय की स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नई आबादी क्षेत्र में एक गाय में लम्पी वायरस के लक्षण दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने युवा टीम अरनोद को सूचना दी।