डलमऊ: तेज रफ्तार डंपर पेड़ से टकराया, भीषण आग लगी; चालक और क्लीनर बाल-बाल बचे
ठुकरा मजरे बहाई गांव के पास मंगलवार को एक तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। टक्कर के बाद डंपर में भीषण आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में चालक और क्लीनर को मामूली चोटें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक को झपकी आने