महदह स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में 15 जनवरी से 29 जनवरी तक भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से आयोजित हुआ। मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में भूकंप सुरक्षा, आपदा प्रबंधन तथा सुरक्षित व्यवहार के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।