थाना ताजगंज क्षेत्र के आई लव आगरा सेल्फी पॉइंट पर शनिवार रात करीब 9:30 बजे कार और बाइक की भीषण टक्कर हो गई। ओवरटेकिंग के दौरान हुई यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार और बाइक दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में कुल 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तेज रफ्तार और अचानक ओवरटेक करने की कोशिश में कार सीधा बाइक से जा टकराई, जिससे पीछे आ रही अन्य गाड़ियां भी