कलान: काकोरी शहीद इंटर कॉलेज जलालाबाद के निकट मैदान में बांधे घोड़े पर दो सांडों ने किया हमला, घोड़े की हुई मौत
शाहजहांपुर जनपद के नगर जलालाबाद के काकोरी शहीद इंटर कॉलेज के बगल में एक खाली मैदान पड़ा हुआ है. प्रताप नगर निवासी शिवकुमार ने बताया घर में चारा खिलाने के बाद उन्होंने अपना घोड़ा शुक्रवार दिन के 11:00 बजे उन्होंने मैदान में बांध दिया था और घर चले गए घर जाने के बाद उनके पीछे दो साडो ने उनके घोड़े पर हमला कर दिया जिससे उसका पेट फट गया और उसकी मौत हो गई